State News
कोरबा : बालिका गृह से भागी दो किशोरि... पुलिस ने कटघोरा से किया बरामद 09-Dec-2019

कोरबा। रामपुर क्षेत्र के बालिका गृह से फरार हुई दो किशोरियों को पुलिस ने कटघोरा थानाअंतर्गत जेन्जरा बायपास से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनो बहन रविवार सुबह बालिका गृह से फरार हो गई थी। इसकी सूचना जिले के सभी थाने-चौकी को दे दी गई थी जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही थी। 14 दिन पहले ही दोनों किशोरी को कोरबा रेलवे स्टेशन से पकड़कर बाल कल्याण समिति के हवाले किया था जहाँ से उन्हें बालिका गृह भेज दिया गया था। दोनो किशोरी सरगुजा बलरामपुर की रहने वाली थी। रविवार सुबह 6 बजे दोनो बहन बालिका गृह में स्थित अमरूद के पेड़ पर चढ़कर दीवाल फांद कर भाग गई। दोनो सीधे नए बस स्टैंड पहुँच कर सिटी बस में बैठ गई।



RELATED NEWS
Leave a Comment.