State News
उच्चन्यायालय के आदेश का पालन नही हो रहा था भाजपा सरकार में - सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता 30-Dec-2018

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भर में 3लाख 50हजार से अधिक लोगो के जमीनों का नामान्तरण तत्कालीनभाजपा सरकार के तानाशाही पूर्ण आदेश के कारण रुके पड़े थे - पांच डिसमिल से कम जमीनों की खरीदी बिक्री नामांतरण में लगे रोक को हटाने से लोगो को राहत मिलेगी। ऐसे लाखो लोग जिनके पास सिर्फ पांच डिसमिल  से कम जमीनें ही थी। वे अपनी जररूतों को  पूरा करने जमीन नही बेच पा रहे थे वे लोग भी शादी व्याह बीमारी शिक्षा आदि की के लिए अपनी जमीन को बेच पाएंगे।इसके अलावा नक्शा खसरा बटांकन ,आदि के कारण आम आदमी की जमीन खरीदने बेचने आदि में भाजपा सरकार द्वारा जबरिया थोपे गए। नियम कायदे से भी लोगो को राहत मिल गया। प्रदेश भर में चौतरफा विरोध और रमन मंत्रिमंडल में तीन बार चर्चा होने के बाद भी भाजपा सरकार चन्द लोंगो को फायदा पहुंचाने की नीयत से इस रोक को नहीं हटा रही थी। बिलासपुर उच्च न्यायालय ने पांच डिसमिल से कम जमीन के खरीद विक्री के नियम को शून्य कर दिया था लेकिन भाजपा सरकार की हठ धर्मिता के कारण उच्चन्यायालय के आदेश का पालन नही हो रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप विपक्ष में रहते भूपेश बघेल ने  भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ सदन से ले कर सड़के तक लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस सरकार बनने  और मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने राज्य की जनता को राहत दे कर अपनी  जनहित की उस लड़ाई को अंजाम तक पहुचा दिया।

CG 24 News Lavinderpal 



RELATED NEWS
Leave a Comment.