State News
अवैध शराब ब्रिकी का विरोध करना पड़ा महंगा - हुई हत्या - 10-Jan-2019
मगरलोड. - धमतरी जिले के ब्लॉक मगरलोड के ग्राम पंचायत बेलोरा में अवैध शराब ब्रिकी का विरोध कर रहे मोहदी सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र सेन की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मगरलोड थाना इलाके की है जहां बीती रात करीब 7:30 बजे राजेंद्र सेन के घर के सामने आरोपी शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे। मना करने पर आरोपी नहीं माने और विवाद करते हुए चाकू से हत्या कर दी। मृतक राजेन्द्र सेन ग्राम बेलोरा में असामाजिक लोगों के खिलाफ आवाज उठाता था | मृतक के भाई व पूर्व जनपद सदस्य रोहित यादव ने बताया कि कई दिनों से शराब और गांजा की अवैध बिक्री गांव में चल रही है। घायल राजेन्द्र को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया - पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, चार आरोपी चोवा राम उसके दो पुत्र लक्ष्मण और सहपाठी भीम निषाद को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CG 24 News के लिए युगेन्द्र कुमार की रिपोर्ट


RELATED NEWS
Leave a Comment.