जनता की मांग पर और लगातार सडक यातायात बाधित होने से Raipur Nagar Nigam की बड़ी कार्रवाई
0आयुक्त विश्वदीप ने निगम के अपर आयुक्तो को शक्तियां / अधिकार प्रत्यायोजित किये0
रायपुर - प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69 (4) के अधीन वेष्ठित शक्तियों के अधीन नगर पालिक निगम रायपुर के अपर आयुक्तों को शक्तियां / अधिकार प्रत्यायोजित किये हैँ।
आयुक्त विश्वदीप द्वारा प्रत्यायोजित शक्तियां /अधिकार के अंतर्गत अधिकारियो, कर्मचारियो के वेतन भत्तो एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर धनादेश (चेक) अपर आयुक्त (वित्त) जारी करेंगे।
अपर आयुक्तो को आबंटित विभाग हेतु उचित प्रकिया के माध्यम से निजी प्लेसमेंट में अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल , उच्च कुशल श्रमिक एवं कर्मचारी रखे जाने की प्राप्त सक्षम स्वीकृति के अनुसार संबंधित…
0नगर निगम रायपुर ने पंडरी कपड़ा मार्केट में जनता की मांग पर लगातार सड़क यातायात बाधित होने पर और पर्याप्त समय देने के बावजूद दुकानदारों द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सड़क की ओर शटर खोलकर यातायात बाधित कर रही 19 दुकानों में अंततः सीलबंदी की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की0
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जनता की मांग पर और लगातार सडक यातायात बाधित होने से रहवासियों एवं आमजनों को हो रही लगातार असुविधा को देखते हुए साथ ही संबंधित 19 दुकानदारों द्वारा दुकान के दोनो ओर शटर खोलने से संबंधित दस्तावेज पर्याप्त समय देने के बावजूद नगर निगम रायपुर को प्रस्तुत नहीं करने पर अंततः संबंधित 19 दुकानों को सीलबंद करने की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की गई। इसके पूर्व आज सुबह भी संबंधित 19 दुकानदारों द्वारा नगर निगम के संबंधित जोन क्षेत्र के जोन 2 के जोन कमिश्नर एवं नगर निवेश विभाग के अपर आयुक्त को दुकान की दोनो ओर शटर खोलने से संबंधित दस्तावेज पर्याप्त समय देने के बावजूद प्रस्तुत नहीं किये जा सके। अंततः नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा टीम भेजकर पंडरी कपडा बाजार की संबंधित 19 दुकानों में सीलबंदी की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही जनता की मांग पर रहवासियों को लगातार इस कारण हो रही सडक यातायात बाधा की असुविधा को देखते हुए स्थल पर की गई।
cg24
