भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
= युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत,भविष्य के नेतृत्व निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : महेश कश्यप
= अनुशासन और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य लेकर कार्य करें युवा : जय हिन्दूजा
जगदलपुर :
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय,जगदलपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों,आगामी कार्ययोजनाओं एवं युवा मोर्चा की भावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिन्दूजा एवं जिला सह प्रभारी विकास दुआ का जिला बस्तर में प्रथम आगमन हुआ, जिनका पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने युवा मोर्चा को भाजपा संगठन की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सबसे आगे खड़ा रहता है। जिस प्रकार किसी भी भवन के निर्माण से पहले उसकी नींव मजबूत की जाती है, उसी प्रकार युवा मोर्चा भाजपा संगठन की मजबूत नींव है। संगठन की मजबूती और भविष्य के नेतृत्व निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया।
भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिन्दूजा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में होती है। इसलिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करना होगा।
भाजयुमो जिला सह प्रभारी विकास दुआ ने परिचयात्मक बैठक के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, जिला महामंत्री परेश बेसरा एवं रजनीश पाणिग्राही,अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,अभिलाष यादव,विनय राजू,जीवनाथ मौर्य,आलेख राज तिवारी,आनंद झा,विकास पात्रो,अभिषेक तिवारी,भरत सिंह ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य,सत्यम झा,विमल पांडे, मयंक दीवान,डिकेश नाग,अनुष्का साहू, सोमप्रकाश जोशी,कृष्णा निषाद,राहुल सोनी,मोरध्वज सेठिया,पंकज राठौर, तमिश नायडू,विवेक साहू,प्रतीक नायडू, दीपक पांडे, विक्रम ठाकुर,काजल वर्मा,तेजस्वीता घोष,मुकेश शर्मा,जितेंद्र बाकड़ा, जशवंत जोशी, मनी विक्रम नायडू, रवि शर्मा, रवि नेताम, शरद श्रीवास्तव एवं प्राचीन तिवारी सहित सभी 12 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।