*मौसम की प्रतिकूलता के चलते श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर आयोजित आज का नगर कीर्तन स्थगित, अब 22 नवंबर रविवार को होगा आयोजन*
*मौसम की प्रतिकूलता के चलते श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर आयोजित आज का नगर कीर्तन स्थगित, अब 22 नवंबर रविवार को होगा आयोजन*
*अकवान तूफान के प्रभाव से हो रही बारिश को देखते हुए निर्णय, नगर कीर्तन पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय पर निकलेगा*
रायपुर। राजधानी रायपुर में अकवान तूफान के प्रभाव से हो रही बारिश एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज 20 नवंबर को आयोजित होने वाला नगर कीर्तन स्थगित कर दिया गया है। अब यह भव्य नगर कीर्तन आगामी 22 नवंबर, रविवार को पूर्व निर्धारित समय दोपहर 2 बजे एवं तय मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर पूर्व निर्धारित मार्ग रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह, गुरु गोविंद सिंह चौक, जेल रोड, शास्त्री चौक, नगर घड़ी चौक, शहीद भगत सिंह चौक एवं आनंद नगर चौक होते हुए गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहेब, तेलीबांधा तालाब के सामने पहुंचेगा।
श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंदरजीत सिंह छाबड़ा ने नगर कीर्तन स्थगित किए जाने एवं आगामी 22 नवंबर को आयोजन किए जाने की पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने नगर कीर्तन की व्यवस्था के लिए पूर्व से तैयारी कर चुके समस्त सेवादारों, सहयोगियों, सिक्ख समाज, गुरु नानक नाम लेवा संगत, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, समितियों तथा चाय-नाश्ता एवं लंगर की व्यवस्था में जुटे सभी लोगों से अपील की है कि मौसम की परिस्थितियों के चलते नगर कीर्तन की तारीख में परिवर्तन किया गया है। सभी सहयोगी आगामी 22 नवंबर, रविवार को पुनः उसी उत्साह, श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के कारण यह निर्णय संगत एवं आयोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों से नई तारीख का ध्यान रखने तथा नगर कीर्तन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की गई है।
नगर कीर्तन अब 20 नवंबर के स्थान पर 22 नवंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकलेगा।
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज
9301094242

