रायपुर एम्स में होने वाले सोनू निगम के कार्यक्रम ORIANA FEST कैंसल
BREAKING NEWS | NSUI की मांग पर AIIMS रायपुर में SPEED DATING कार्यक्रम रद्द!

AIIMS रायपुर में NSUI ने सौंपा ज्ञापन, डिप्टी डायरेक्टर के समक्ष दर्ज कराई कड़ी आपत्ति।
AIIMS रायपुर के ORIANA FEST के अंतर्गत प्रस्तावित SPEED DATING कार्यक्रम में अश्लीलता परोसे जाने की आशंका एवं आयोजन की प्रकृति पर आपत्ति जताते हुए NSUI ने संस्थान पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फेस्ट के नाम पर शराब परोसना, अश्लीलता को बढ़ावा देना, मादक पदार्थों का सेवन एवं अश्लील गानों को बढ़ावा देना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और अस्मिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।
ज्ञापन के माध्यम से NSUI ने प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं—
1. परिसर में शराब एवं मादक पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
2. SPEED DATING कार्यक्रम तत्काल रद्द किया जाए।
3. कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की राशि वापस की जाए।
4. अश्लील गानों एवं आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
5. ORIANA FEST के सभी कार्यक्रमों एवं शुल्क व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
<badge color="success">SPEED DATING कार्यक्रम रद्द</badge>
NSUI की आपत्ति एवं मांग के बाद SPEED DATING कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
NSUI ने स्पष्ट किया कि हम ORIANA FEST या विद्यार्थियों के मनोरंजन के विरोधी नहीं हैं। हमारा विरोध केवल उन गतिविधियों से है, जो शैक्षणिक संस्थान की गरिमा, सामाजिक-सांस्कृतिक मर्यादा एवं छत्तीसगढ़ की परंपरा और अस्मिता के विपरीत हों। मनोरंजन के नाम पर संस्कृति और मर्यादा से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
छात्रहित सर्वोपरि!
छात्रों की आवाज उठाई है, आगे भी उठाते रहेंगे।
पुनेश्वर लहरे
अध्यक्ष, NSUI
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़)

