कवर्धा : भारत के ओलंपिक सपने को साकार करने साइकिल चलाएंगे कबीरधाम के युवा

कवर्धा : भारत के ओलंपिक सपने को साकार करने साइकिल चलाएंगे कबीरधाम के युवा

कवर्धा : भारत के ओलंपिक सपने को साकार करने साइकिल चलाएंगे कबीरधाम के युवा

कवर्धा : भारत के ओलंपिक सपने को साकार करने साइकिल चलाएंगे कबीरधाम के युवा

29 नवंबर को कवर्धा में निकलेगी साइकिल रैली, संडेज ऑन साइकिल का होगा 100वां संस्करण

सुबह 7.30 बजे स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम, कवर्धा से शुरू होगी रैली

कवर्धा, 27 नवंबर 2026।

भारत के ओलंपिक सपने और खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 29 नवंबर को कबीरधाम जिले में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें ऐतिहासिक संस्करण का आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत (माय भारत), कवर्धा द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के युवा, खेल प्रेमी और आम नागरिक साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 बजे स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम, कवर्धा से होगी। यहां से साइकिल रैली वीर जयस्तंभ तक जाएगी और वापस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन में जिले के युवा मंडलों, खिलाड़ियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

ओलंपिक के तीन मूल्यों पर आधारित होगा आयोजन

संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण विशेष रूप से भारत के ओलंपिक आंदोलन और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के देश के सपने को समर्पित है। इस आयोजन की थीम ओलंपिक के तीन मूलभूत मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता पर आधारित है। साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।

फिटनेस को जन आंदोलन बनाने की पहल

दिसंबर 2024 में शुरू हुआ संडेज ऑन साइकिल अभियान आज देशव्यापी जनभागीदारी का माध्यम बन चुका है। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के संदेश ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा देती है। माय भारत, कवर्धा ने जिले के युवाओं और नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने तथा स्वस्थ, सक्रिय और खेलप्रेमी भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।