प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का स्वर

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का स्वर
वोट बचाओ देश बचाओ संकल्प के साथ कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकला
 
प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का स्वर


रायपुर/26 नवंबर 2026।
 एआईसीसी के निर्देश पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत आज संविधान दिवस पर प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, एआईसीसी के सचिव एवं सह प्रभारी हरनाम सिंह, जितेन्द्र बघेल की उपस्थिति में रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुये। भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग के लोकतंत्र विरोधी षडयंत्रो पर नेताओ ने अपनी बात रखते हुये कहा कि यह मार्च सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि हर छीने गये वोट का हिसाब लेने का शंखनाद है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज वोट रक्षक बनकर खड़ा है। रैली के समापन में अंबेडकर चौक पर संविधान बचाने और देश के नागरिको का मताधिकार को छीनने नहीं देने का संकल्प लिया गया। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि संविधान बचाओ आंदोलन अभी जारी है। हमारी आवाज दिल्ली तक पहुंचना चाहिये। यह संविधान गरीबों की रोटी और मेहनती मजदूरों का पसीना और 140 करोड़ भारत के नागरिकों के सम्मान आदिवासियों के जमीन के साथ ही साथ यह आमजनता की तकदीर हैं। भाजपाइयों ने देश के संविधान को अपनी जागीर समझ लिया है। क्या संविधान किसी की बपौती है? वोट चोरी से हासिल किये बहुमत के अहंकार में मोदी सरकार देश के संविधान को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे है, जैसे चाहे वैसा कानून बना रहे है, सदन से विपक्ष को बाहर कर अनुचित संशोधन कर रहे है। मतदान का अधिकार छीना जा रहा है, लोगों का सम्मान, लोगों का मौलिक अधिकार उनके सम्मान के लिये यह हड़ताल है। सरकार से बड़ा संविधान होता है और कुर्सी से बड़ा देश का लोकतंत्र होता है। मैं आप लोगों से इतना ही कहना चाहूंगा कि आज देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के इस अभियान मे हमारे नेता और यहां बैठे हजारो कार्यकर्ता, कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी हम सब मिलकर संकल्प लेते है कि वर्तमान हालात को बदलकर ही दम लेंगे और 2028 में कांग्रेस का परचम लाहाराएँगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आज देश भर में संविधान रक्षा मार्च चल रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बना, जिसमें आम नागरिको के अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। संविधान रक्षा का मतलब है, सबके जीने का अधिकार, समता और समानता का अधिकार, स्वतंत्र रूप से सरकार चुनने का अधिकार, बोलने और अन्याय के खिलाफ लड़ने का अधिकार है। पूरे विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान वाला लोकतांत्रिक देश भारत देश है।  संविधान के आधार पर सरकार बनती है, संविधान के आधार पर कानून बनती है, संविधान के आधार पर देश के नियम बनाये जाते है, लेकिन वर्तमान सरकार मनमानी कर रही है, अपने अनुकूल मतदाता चुन रही है। कांग्रेस के कार्यकालो में  हमेशा हमारे संविधान का सम्मान हुआ, सदैव हमारे संविधान की रक्षा की गयी। संविधान को बचाने का काम हमेशा हम लोगों ने किया। मोदी सरकार पूरे देश में वोट चोरी से सत्ता हासिल कर रही है। कांग्रेस आम जनता, किसानो के अधिकारो को बचाने की लिये लड़ाई लड़ रही है। हवाई अड्डे, पेट्रोलियम, पावर सेक्टर, रेल, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगो, पीएसयू को बेचने का काम वर्तमान सरकार कर रही है, हमे इन देश विरोधी ताकतो से लड़ना है। 2028 में हमारे नेता देश का कमान संभालेंगे, यह संकल्प हम लेते है। इस सरकार के अत्याचार के खिलाफ में बोलने का अधिकार छीन लिया गया है। यह सरकार डराने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार जल, जंगल, जमीन बेचने का काम कर रही है। इस जनविरोधी भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेकना है और देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और हमारे दोनो नये प्रभारी सचिव हरनाम सिंह, जितेन्द्र बघेल, के नेतृत्व में बहुमत के साथ हम 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सरकार बनायेंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि हमारे पुरखों ने इस देश की आजादी के लिये अपना खून बहाया है। इस देश को स्वतंत्र करवाया और संविधान बनाकर देश की जनता को देश चलाने का अधिकार दिया। इसी संविधान की रक्षा करने के लिए हम यहां आये है। आज संविधान दिवस है। भाजपा जाति, धर्म में बांटकर देश में नफरत फैला रही है, फूट डाल रहे है, ये संविधान रक्षक होने का ढोंग कर अपनी सत्ता कायम रखने संविधान की हत्या करने में लगे है। आज हम उनसे हिसाब मांगने आए हैं। संविधान दिवस के दिन मैं आपसे कहूंगा छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासियो को उजाड़ा जा रहा है। हमे हमारे ही अधिकारो से जबरिया बेदखल किया जा रहा है। इसी तरीके से हमारे देश की आमजनता के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। संवैधानिक संस्थानो का दुरूपयोग हो रहा है, आज उसकी रक्षा करने के जवाबदारी हम और आप पर है। देश के संविधान और लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है, जिसके खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया।

संविधान रक्षा मार्च कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री रूद्र कुमार गुरू, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद फूलोदेवी नेताम, सांसद ज्योत्सना मंहत, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायकगण लखेश्वर बघेल, सावित्री मंडावी, विक्रम मंडावी, संगीता सिन्हा, द्वारिकाधीश यादव, संदीप साहू, कुंवर सिंह निषाद, हर्षिता बघेल, द्वारिकाधीश यादव, कविता प्राणलहरे, चातुरीनंद, दिलीप लहरिया, शेषराज हरबंश, इंद्रशाह मंडावी, अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, बालेश्वर साहू, लालजीत सिंह राठिया, कविता प्राण लहरे, व्यास कश्यप, पीसीसी उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायकगण अरूण वोरा, विकास उपाध्याय, देवेन्द्र यादव, अनिता शर्मा, शकुंतला साहू, लक्ष्मी ध्रुव, लेखराम साहू, यूडी मिंज, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, जिला कांग्रेस के अध्यक्षगण रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर जिला ग्र्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, जितेन्द्र मुदलियार, राकेश ठाकुर, सुशील मौर्य, नवीन जायसवाल, सुमित्रा धृतलहरे, नीलम चंद्राकर, शशी भगत, सुखचंद बेसरा, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, शकुन डहरिया, छबीन्द्र कर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, ऐजाज ढेबर, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहूजा सहित नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, मीडिया कोआर्डिनेटर सौरभा साहू, रिषभ चंद्राकर, मोहम्मद सिद्दकी, महेन्द्र गंगोत्री, सन्नी अग्रवाल, सुनील कुकरेजा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।