खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम – महेश कश्यप

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम – महेश कश्यप

शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र,कुम्हारवंड में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम – महेश कश्यप

जगदलपुर। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुम्हारवंड में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं l 

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं,बल्कि ये जीवन में अनुशासन,धैर्य,आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिक्षा के साथ खेलों में सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती है। खेल हमें हार से सीखने और जीत के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैंl बस्तर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर,प्रोत्साहन और मंच उपलब्ध कराने की,ताकि वे अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण,विद्यार्थी,आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।