तेंदुआ में राशन वितरण की अनियमितता पर विधायक का कड़ा रुख, मौके पर ही दिए जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश
'सेवा संवाद यात्रा' के दूसरे दिन विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल, कारा में ₹15 लाख से शेड निर्माण व गोमची में ₹10 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा
* तेंदुआ में राशन वितरण की अनियमितता पर विधायक का कड़ा रुख, मौके पर ही दिए जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश
* बेंन्द्री, कारा, बाना, गोमची, तेंदुआ और गुमा में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं व श्रमिकों से किया सीधा संवाद; समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
* बेंद्री आंगनबाड़ी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र व विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण; भजन-कीर्तन में हुए शामिल और ग्राम गुमा में किया रात्रि विश्राम
धरसीवाँ।
धरसीवाँ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से निकाली जा रही "सेवा संवाद यात्रा" का दूसरा दिन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यात्रा के दूसरे दिन विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेंन्द्री, कारा, बाना, गोमची, तेंदुआ और गुमा का सघन भ्रमण किया।
जनचौपाल में सुनी समस्याएं, दी ₹25 लाख के विकास कार्यों की सौगात
विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रवास के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रत्येक ग्राम में 'जनचौपाल' का आयोजन कर उन्होंने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, बिजली, राशन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी व्यक्तिगत व सामूहिक मांगों को गंभीरता से सुना।
विधायक ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष मामलों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्रामीणों की मांग और जनसुविधा को देखते हुए उन्होंने ग्राम कारा में ₹15 लाख की लागत से शेड निर्माण तथा ग्राम गोमची में ₹10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की।
युवा, नारी शक्ति और श्रमिक वर्ग से विशेष संवाद
'सेवा संवाद यात्रा' के माध्यम से विधायक अनुज शर्मा ने समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का सार्थक प्रयास किया:
* नारी शक्ति संवाद: विधायक ने ग्रामों में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) की बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
* युवा एवं श्रमिक संवाद: भ्रमण के दौरान उन्होंने गाँव के युवाओं से उनके भविष्य, रोजगार और खेलकूद की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, श्रमिक बंधुओं से मुलाकात कर उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों और श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की उन तक पहुँच के बारे में जानकारी ली।
धान उपार्जन केंद्र, आंगनबाड़ी व विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण व विकास कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम बेंद्री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र, शासकीय कार्यालयों और स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा जनता के प्रति पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
"शासन और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना ही यात्रा का उद्देश्य : अनुज शर्मा"
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "आज आपके गाँव में मैं एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि आपके परिवार के एक सदस्य, आपके बेटे और भाई के रूप में आपके बीच आया हूँ। हमारी इस 'सेवा संवाद यात्रा' का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या का भी त्वरित समाधान हो सके।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारी डबल इंजन की सरकार गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवा के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है। चाहे 'महतारी वंदन योजना' के माध्यम से हमारी बहनों का सम्मान हो, 'प्रधानमंत्री आवास योजना' से हर गरीब को पक्की छत देना हो, या फिर गाँवों में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना हो—हम धरसीवाँ के हर गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित हैं।"
सामाजिक समरसता, रात्रि विश्राम और सांस्कृतिक सहभागिता
सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम बाना में गाँव के प्रबुद्धजनों और समाज प्रमुखों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया और क्षेत्र के विकास को लेकर उनके विचार जाने। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उन्होंने ग्राम गुमा में शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक बैठक कर संगठनात्मक और जमीनी स्तर के विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत में कीर्तन मंडली के कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ भजन-कीर्तन किया और सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं में अपनी सहभागिता निभाई। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों के पश्चात विधायक ने ग्राम गुमा में एक स्थानीय ग्रामीण के निवास पर रात्रि विश्राम किया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस संपूर्ण यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा के साथ योगेश तिवारी, संदीप यदु,शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन,यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा,नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा,चंद्रशेखर शुक्ला,निहाल सिंह वर्मा,रश्मि वर्मा, नत्थू युद, रामखिलावन वर्मा, अशोक सिन्हा,सोहन धीवर,गोविंद साहू, सुमीत सेन,हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान, तिहारू सिन्हा,लता निषाद, राकेश निषाद, भागवत निषाद, जनक निषाद, विजय साहू, भोला साहू, लोचन निषाद,कैलाश साहू, छगनू राम साहू, दिलीप साहू, पितोष साहूसहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

