राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 'राष्ट्रीय विद्यालय एवं बाल आश्रम' आगमन की स्मृति में आयोजित शताब्दी महोत्सव में शामिल होकर बापू को नमन किया।

छत्तीसगढ़ की यह धरती धन्य है, जहां से पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के माध्यम से बापू को अस्पृश्यता निवारण की प्रेरणा मिली। आज के दौर में जब हमारे युवा सोशल मीडिया और 10 सेकंड के वीडियो में व्यस्त हैं, तब हमें महापुरुषों के आदर्शों को मोटी किताबों से निकालकर छोटे और प्रभावशाली संदेशों के जरिए उन तक पहुंचाना होगा।

बाल आश्रम और राष्ट्रीय विद्यालय को शिक्षा का इतना बेहतरीन केंद्र बनाएं कि लोग यहां अपने बच्चों के दाखिले के लिए सिफारिश लगाएं। समाज के जरूरतमंद बच्चों का भविष्य संवारना ही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर राधा जी को उनकी नई पुस्तक के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, आयोजक श्री अजय तिवारी जी, श्री देवीचंद श्रीश्रीमाल जी, श्री गोकुल दास जी, श्री मदनलाल जी, श्री राजकिशोर नथानी जी, श्री रामोतार जी, श्री सुरेश बजाज जी, श्री हरि वल्लभ जी, श्री गोवर्धन दास जी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।