छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन

रायपुर, 23 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागार में मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा, मानव तस्करी तथा शोषण की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ितों के बचाव, कानूनी संरक्षण, पुनर्वास और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सच्चिदानंद शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
प्रारंभ में आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यशाला की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रशासन, पुलिस, न्यायपालिका, स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों की सक्रियता और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। घरेलू हिंसा को किसी भी स्थिति में सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने कार्यशाला में होने वाले विचार-विमर्श और उससे निकलने वाले निष्कर्षों को धरातल पर लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल चर्चा करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि कार्यशाला में तय किए गए सुझावों और उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

1 तस्करी अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर मोबाइल-इनेबल्ड (डिजिटल माध्यमों से जुड़ी) हो गई है और यह एक बड़ा व्यापार बन चुका है, जिसमें अंग प्रत्यारोपण (organ transplant) भी एक बड़ा कारण है।
संवेदनशील वर्ग: शाला छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) बच्चे तस्करी के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील (vulnerable) होते हैं।
छत्तीसगढ़ का संदर्भ: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का मुख्य कारण श्रम (Labour) है। इसके नियंत्रण के लिए Chhattisgarh Placement Act के तहत काम के लिए बाहर जाने वाले व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाता है, जिससे तस्करी जैसे अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है।
रोकथाम के उपाय: केवल कानून या एनफोर्समेंट एजेंसियों से तस्करी रोकना संभव नहीं है; इसके लिए समुदाय (community) को आगे आना होगा। Investigation (जाँच) और Prosecution (अभियोजन) को बहुत गंभीरता से करने की आवश्यकता है।
विभागों के बीच आपसी समन्वय (Interdepartmental coordination) आवश्यक है।
बच्चों और महिलाओं की शिक्षा व सशक्तीकरण की चल रही योजनाओं का मजबूती से संचालन करना होगा।
माता-पिता, परिवार और समाज सभी को मिलकर इस अपराध को समाप्त करने के लिए आगे आना होगा।

2.घरेलू हिंसा (Domestic Violence)
तस्करी से संबंध: घरेलू हिंसा मानव तस्करी का एक बड़ा कारण है।
जागरूकता और सामाजिक सहयोग: घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता (awareness) अत्यंत आवश्यक है। जो महिला अपने साथ हो रही हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाना चाहती है, समाज को उसका साथ देना चाहिए।

कानूनी प्रक्रिया और राज्य की भूमिका: राज्य को चाहिए कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को केवल समझौते तक सीमित न रखे, बल्कि आवश्यकतानुसार और मामले के हिसाब से Civil या Criminal case के लिए भी प्रोत्साहित करे।
न्यायपालिका (Judiciary) को संरक्षण आदेश (protection order) एवं भरण-पोषण आदेश (maintenance order) तत्काल पारित करने का प्रयास करना चाहिए।

संस्थागत स्थिति: संस्थागत अंतर (institutional gap) को महिला एवं बाल विकास विभाग ने काफी हद तक भरा है, लेकिन अभी भी बहुत काम करने की आवश्यकता है।
मानव तस्करी की रोकथाम: मानव तस्करी आज के समय में एक बहुत बड़ा व्यापार

बन चुका है। इसमें मानव अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) भी एक बड़ा कारण है। इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समुदाय (Community) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
तथ्यपरक कार्यवाही: प्रत्येक मामले के तथ्यों पर केंद्रित होकर कार्य करना आवश्यक है।
परामर्श की व्यवस्था: आयोग के अधिकारियों द्वारा परामर्श (Counselling) की व्यवस्था की जानी चाहिए।
स्वतः संज्ञान: गंभीर प्रकरणों में आयोग को स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेना चाहिए।
अधिदेश का पालन: आयोग को अपने अधिदेश (Mandate) की स्पष्ट समझ होनी चाहिए और उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए।
 महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना चाहिए तथा अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

संवेदनशील एवं जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान: मानव तस्करी के लिए सबसे अधिक संवेदनशील वर्ग में स्कूल छोड़ चुके बच्चे शामिल हैं। ऐसे बच्चों की पहचान कर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

सामुदायिक सहभागिता: मानव तस्करी जैसे अपराध को समाप्त करने के लिए परिवार, समाज एवं समुदाय के सभी वर्गों को आगे आना होगा।

तीन तकनीकी सत्रों में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता से तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

प्रथम सत्र: मानव तस्करी – रोकथाम, बचाव एवं पुनर्वास

प्रथम तकनीकी सत्र में मानव तस्करी की बदलती प्रवृत्तियों, संवेदनशील समुदायों एवं व्यक्तियों की पहचान, तस्करी के कारणों, रोकथाम के उपायों, बचाव एवं पुनर्वास की चुनौतियों पर चर्चा की गई। सत्र की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (आईपीएस) ने की तथा संचालन मजलिस की प्रोग्राम डायरेक्टर सुश्री ऑड्रे डी’मेलो ने किया।
इस सत्र में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं शाक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक श्री रविकांत ने मानव तस्करी की जमीनी वास्तविकताओं, उभरते रुझानों और रोकथाम की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। जीवन् झरना संस्था की श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने शोषण से उबरने, सहायता प्राप्त करने तथा पुनर्वास की प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों को साझा किया।
वरिष्ठ सिविल जज श्री आलोक पांडेय ने पीड़ितों के संरक्षण, अभियोजन, कानूनी सहायता और न्यायिक प्रक्रिया के दृष्टिकोण से विषय को स्पष्ट किया। महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका शोरी ने पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे एवं आयोग के स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों से जुड़े अनुभव साझा किए।
चर्चा में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि मानव तस्करी की रोकथाम के लिए केवल बचाव अभियान पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रभावी जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, पीड़ितों का पुनर्वास और समाज में पुनर्स्थापन भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

द्वितीय सत्र: घरेलू हिंसा – मौन से न्याय तक

द्वितीय तकनीकी सत्र में घरेलू हिंसा के विभिन्न स्वरूपों, पीड़ित महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक एवं कानूनी चुनौतियों, संरक्षण के अधिकारों तथा संस्थागत सहायता की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया गया। सत्र की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (आईएएस) ने की तथा संचालन विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती क्रिस्टीना लाल ने किया।
मजलिस की प्रोग्राम डायरेक्टर सुश्री ऑड्रे डी’मेलो ने घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं के कानूनी अधिकारों, संस्थागत सहयोग एवं न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। श्रीमती केकती साहू ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए हिंसा

के विरुद्ध आवाज उठाने, सहायता प्राप्त करने और जीवन को पुनः व्यवस्थित करने की चुनौतियों को सामने रखा।
जिला कोरिया की संरक्षण अधिकारी श्रीमती विटबला श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 तथा संरक्षण अधिकारियों की भूमिका पर जानकारी दी। जगदलपुर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव मल्ल ने चिकित्सा, कानूनी सहायता, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाओं की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ सिविल जज श्री उमेश कुमार भगवतकर ने कानूनी संरक्षण, विधिक सहायता एवं न्याय तक पहुंच के विभिन्न पहलुओं को समझाया। महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी ने अपने अनुभव साझा किए। सत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को समय पर संरक्षण, परामर्श, कानूनी सहायता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

तृतीय सत्र: अकादमिक परिप्रेक्ष्य – शोध, साक्ष्य एवं संस्थागत कार्रवाई

कार्यशाला के तृतीय सत्र में मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा जैसे विषयों के समाधान में विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और अकादमिक जगत की भूमिका पर चर्चा की गई। सत्र की अध्यक्षता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सच्चिदानंद शुक्ला ने की तथा संचालन विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान अध्ययनशाला की प्रोफेसर एवं महिला अध्ययन केंद्र की एसोसिएट डायरेक्टर प्रो. प्रियंवदा श्रीवास्तव ने किया।

कंसल्टेंट मनोचिकित्सक डॉ. सोनिया पारियाल ने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मनोवैज्ञानिक प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य, आघात से उबरने और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ सिविल जज श्री अविनाश कुमार दुबे ने मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों को विधि शिक्षा, अकादमिक शोध, पाठ्यक्रम एवं व्यावहारिक कानूनी प्रशिक्षण में शामिल करने की आवश्यकता बताई।

महिला एवं बाल विकास क्षेत्र की विशेषज्ञ सुश्री प्रोतिति साहा ने शोध, नीति निर्माण और साक्ष्य आधारित हस्तक्षेपों में नीति आयोग की भूमिका एवं विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय के महत्व पर विचार रखे।

धमतरी की संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनामिका शर्मा ने मैदानी स्तर पर कार्य के दौरान सामने आने वाली वास्तविकताओं, चुनौतियों तथा जमीनी अनुभवों के दस्तावेजीकरण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

सत्र में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों को जमीनी स्तर पर कार्यरत संस्थाओं के साथ मिलकर शोध, जागरूकता, नीति सुझाव और प्रभावी कार्ययोजना विकसित करनी चाहिए।

समापन एवं आगे की कार्ययोजना

समापन सत्र में आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने दिनभर के विचार-विमर्श का सार प्रस्तुत करते हुए प्रमुख सुझावों एवं अनुशंसाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी संबंधित संस्थाओं को समन्वित, जवाबदेह और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सच्चिदानंद शुक्ला ने पूरे दिन की चर्चाओं एवं निष्कर्षों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अकादमिक संस्थानों, नीति निर्माताओं और क्रियान्वयन एजेंसियों के बीच सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

समापन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा समापन उद्बोधन दिया गया।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन एवं गैर स्वंसेवी संस्थाएं सभी घरेलू हिंसा एवं मानव तस्करी जैसे विषयों पर अच्छा कार्य कर रहे है। हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा

संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का भी प्रदेश में संचालन सशक्त तरीके से किया जा रहा है। लगभग 42 वन स्टाॅप सेंटर एवं महिला हेल्पलाईन 181 संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में महिला थाना की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में 68 लाख महिलाओं को हर माह रू. 1000/- की राशि प्रदाय की जाती है, अब तक 33 किश्तो में रू. 21350.00 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। अब तक 14 लाख दीदीयो को लखपति बनाया जा चुका है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी ने कहा कि यह कार्यशाला निश्चित रूप से मानव तस्करी और घरेलू हिंसा को रोकने में कारगर साबित होगी लेकिन  इस हेतु जन आंदोलन के स्तर पर भी कार्य करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए राज्य महिला आयोग का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित प्रतिभागियों से इस बुराई को दूर करने के लिए टीम भावना से कार्य करने हेतु संकल्प लेने के लिए कहा।

कार्यशाला में हुए विचार-विमर्श के माध्यम से मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण एवं पुनर्वास, प्रभावी कानूनी सहायता, संस्थागत समन्वय, जमीनी अनुभवों के दस्तावेजीकरण तथा शोध आधारित नीति निर्माण को मजबूत करने की आवश्यकता सामने आई।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संवेदनशील संस्थागत व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला से प्राप्त सुझाव एवं अनुभव राज्य में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उपयोगी सिद्ध होंगे।