श्री रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन रायपुर से रवाना की गई.
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर जंक्शन से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम स्थित श्री राम मंदिर के दर्शन हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी, विधायक पुरंदर मिश्रा जी, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज चंद्रवंशी जी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने के साथ ही उनकी आस्था और भक्ति को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

