महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम: सौरभ चंद्राकर को फिर ले जाया जाएगा दिल्ली, सीबीआई कोर्ट ने दी अनुमति

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम: सौरभ चंद्राकर को फिर ले जाया जाएगा दिल्ली, सीबीआई कोर्ट ने दी अनुमति

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम: सौरभ चंद्राकर को फिर ले जाया जाएगा दिल्ली, सीबीआई कोर्ट ने दी अनुमति

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर में सीबीआई की विशेष अदालत में अहम सुनवाई हुई। सीबीआई और सौरभ चंद्राकर के वकील के बीच गिरफ्तारी और रिमांड को लेकर हुई बहस पूरी हो गई है। सुनवाई के बाद अदालत ने सौरभ चंद्राकर को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय ले जाने के आवेदन को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की ओमान से गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाया गया था। अब सीबीआई उसे आगे की पूछताछ और जांच के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। सीबीआई ने अदालत से सौरभ की 10 दिनों की रिमांड मांगी है।

सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर की ओर से अधिवक्ता तुषार गिरी ने पक्ष रखा। उन्होंने सीबीआई की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए इसका विरोध किया। बचाव पक्ष की ओर से गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए।

वहीं, सीबीआई की ओर से बहस के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी और वकील भी अदालत में मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी भी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए उसकी कस्टोडियल रिमांड लेने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में ईडी की भूमिका भी अहम हो सकती है।

फिलहाल अदालत से दिल्ली ले जाने की अनुमति मिलने के बाद सौरभ चंद्राकर को रायपुर से दिल्ली शिफ्ट किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।