कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र
कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं
महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता के कुशल नेतृत्व में
‘स्वावलंबन से उदित-उदया (नवचेतना-नव भविष्य)’ के अंतर्गत डॉ. आशीष पाटनी का
"Explore Your Energy (E.Y.E.)प्रोग्राम भव्य रूप से संपन्न
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी एवं महिला चेम्बर की दूरदर्शी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता के कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायी मार्गदर्शन में महिला चेम्बर के तत्वावधान में ‘स्वावलंबन से उदित-उदया (नवचेतना-नव भविष्य)’ थीम के अंतर्गत मुख्य वक्ता डॉ. आशीष पाटनी (गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं संस्थापक - भविष्य वैदिक कॉलेज व E.Y.E. प्रोग्राम) के विशेष मोटिवेशनल प्रोग्राम "Explore Your Energy (E.Y.E.- अपनी ऊर्जा को जानें, अपना भविष्य संवारें’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन जी.एस.एस. गल्र्स हॉस्टल, सेमिनार हॉल, समता कॉलोनी, रायपुर में किया गया। रायपुर में डॉ. आशीष पाटनी का यह प्रथम "Explore Your Energy (E.Y.E.प्रोग्राम रहा, जो पूरी तरह समाधान-केंद्रित, मंत्रोवेशनल और ऊर्जावान साबित हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन स्थल एवं सहभागिता के लिए जी.एस.एस. गल्र्स हॉस्टल की संचालिका सुश्री प्रियंका अग्रवाल एवं संचालक श्री नवल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इस आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध कराया तथा हॉस्टल की छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, बाल आयोग, छत्तीसगढ़) ने सभी प्रतिभागियों, उद्यमी बिटिया, गृहिणियों और छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्म-जागरूकता, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्री सतीश थौरानी एवं डॉ. ईला गुप्ता के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री सतीश थौरानी और डॉ. ईला गुप्ता की सक्रियता और विजन के कारण ही आज चेंबर और महिला चेम्बर समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, छात्राओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे अनूठे आयोजन कर पा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी एवं महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक, शैक्षणिक और पारिवारिक जीवन में सफलता के लिए तनावमुक्त और ऊर्जावान रहना बेहद जरूरी है। उपस्थित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने श्री सतीश थौरानी और डॉ. ईला गुप्ता के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि श्री सतीश थौरानी एवं डॉ. ईला गुप्ता के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और "Explore Your Energy (E.Y.E. जैसा जीवनोपयोगी कार्यक्रम इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है।
"Explore Your Energy (E.Y.E.)प्रोग्राम के प्रमुख आकर्षण एवं व्यावहारिक सूत्र:-
ऽ जीरो कॉस्ट व बिना कर्मकांड के सरल उपायः- डॉ. आशीष पाटनी ने सबकॉन्शियस माइंड, आंतरिक ऊर्जा, मन की शक्ति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के समन्वय से तनाव प्रबंधन और डेस्टिनी को सकारात्मक दिशा देने के ऐसे सरल उपाय समझाए, जो पूरी तरह जीरो कॉस्ट थे और जिनमें किसी कर्मकांड या पूजापाठ की आवश्यकता नहीं थी।
ऽ व्यवसाय और घरेलू उद्यमों के वास्तु सूत्रः- क्लाउड किचन, फैशन, हर्बल एवं ज्वैलरी जैसे घरेलू व्यवसायों की तरक्की के लिए नॉर्थ-वेस्ट एक्टिवेशन तथा व्यापार में धन, स्टाफ, लेबर, मशीन एवं बैंकिंग समस्याओं के समाधान हेतु त्रिभुज और स्वस्तिक के वास्तु सूत्र समझाए गए।
ऽ विद्यार्थियों व कैरियर के लिए लाइव अभ्यास:- विद्यार्थियों को ज्ञान मुद्रा एवं बीजाक्षरों से स्मृति और फोकस बढ़ाने, परीक्षा का तनाव दूर करने तथा शनि उंगली और कर्म उंगली से व्यवहार नियंत्रित करने के तरीके लाइव सिखाए गए। साथ ही कैरियर ग्रोथ के लिए चिन्मय मुद्रा, बीजाक्षर एवं इड़ा नाड़ी जागृति के प्रयोग बताए गए।
ऽ मानसिक शांति और ऊर्जा संतुलन:- मोबाइल डिटॉक्स के लिए बीजाक्षर, पानी में 9 बार ॐ बनाकर बच्चों को दिशा देने, पंचतत्व एवं वॉटर मैनिफेस्टेशन, मयूर पंख के विषम संख्या में प्रयोग से नकारात्मक ऊर्जा व नजर से बचाव, साल्ट बाथ तथा नाभि चक्र से वात-पित्त-कफ संतुलन के उपाय बताए गए।
ऽ ध्वनि एवं शारीरिक कंपन अभ्यास:- तीन ताली के शारीरिक कंपन और तीन बार ”क्लीं” बीजाक्षर के ध्वनि कंपन से बेचैनी, नकारात्मक विचार एवं ओवरथिंकिंग कम करने का अभ्यास कराया गया तथा मंदिर में हथेली जमीन से स्पर्श कर हस्त ऊर्जा जागृत करने की विधि भी समझाई गई।
"Explore Your Energy (E.Y.E.) कार्यक्रम बच्चों और छात्राओं से लेकर बड़ों तक सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। श्री सतीश थौरानी एवं डॉ. ईला गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रभारी श्री तिलोकचंद बरड़िया का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। साथ ही महिला चेम्बर की प्रदेश महामंत्री श्रीमती मनीषा तारवानी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने पुनः श्री सतीश थौरानी एवं डॉ. ईला गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सतीश थौरानी और डॉ. ईला गुप्ता के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।
कार्यक्रम में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महिला चेम्बर प्रभारी श्री तिलोकचंद बरड़िया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री जसप्रीत सिंह सलूजा, राजेश वासवानी, राधाकिशन सुन्दरानी,उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, महेन्द्र बागरोड़िया, मंत्री-भरत पमनानी, राजेन्द्र पारख, कलीराम साहू,नयापारा व्यापारी संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र गोयनका, महिला चेम्बर अध्यक्ष डाॅ.ईला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, उपाध्यक्ष- इंदिरा जैन, मंत्री-नीतू रावत,सदस्य-ममता अग्रवाल, ़ऋचा राजकृति, मान्या आदिले, सुमन पटवारी, अर्पिता घोष, हेमल बेन शाह, डाॅ. बी.जी. चड्ढी, राधिका तिवारी, सुधा ठाकुर, डिम्पल खट्टर, महुआ मजूमदार सहित महिला चेम्बर की सदस्याएं, जी.एस.एस. गल्र्स हॉस्टल की छात्राएं, उद्यमी बिटिया, गृहिणियां एवं बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

