बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 02 वर्ष पूर्ण

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 02 वर्ष पूर्ण

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 02 वर्ष पूर्ण

 27 नवम्बर को जिले में विशेष ग्राम सहित विविध आयोजन


कोंडागांव, 25 नवम्बर 2826/ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 02 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 27 नवंबर 2026 को जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित 27 नवम्बर को International Day for the Elimination of child, Early and Forced Marriage के अवसर पर जिले के कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलायी जाएगी। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, मैदानी कार्यकर्ताओं और सामुदायिक हितधारको की सहभागिता से सघन गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

 विज्ञान भवन नई दिल्ली में दोपहर 03 बजे से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर आनलाइन प्रदर्शन किया जायेगा। कलेक्टर द्वारा जिले के निवासियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए आह्वान किया गया है। समाजसेवियों, हितधारकों एवं जनप्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ में बाल विवाह के पूर्णतः उन्मुलन के लिए 27 नवम्बर 2026 को विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन एवं स्कूलों, कॉलेजो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन जागरूकता हेतु विशेष सघन गतिविधियां के आयोजन तथा इन कार्यक्रमों में बाल विवाह रोकथाम करने की शपथ लेने की अपील की है।