पिछले वर्ष का 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया - दीपक बैज
रायपुर/25 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले वर्ष 2025-26 में सरकार ने समर्थन मूल्य में जो धान खरीद कर राईस मिलरों को मीलिंग के लिए दिया था उसमें से 50 लाख मीट्रिक टन चावल लगभग 56 प्रतिशत चावल राईस मिलरों ने सरकार के पास जमा नहीं किया है। इसका मतलब है कि सरकार ने भी इतना ही चावल एफसीआई के पास नहीं जमा किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब सरकार ने चावल एफसीआई में जमा नहीं किया है तो एफसीआई ने उसका पेमेंट भी राज्य सरकार को नहीं दिया है। सरकार मार्कफेड के माध्यम से बैंको से ऋण लेकर धान की खरीदी करती है जब एफसीआई के पास चावल जमा करने पर भुगतान प्राप्त होता है तब मार्कफेड इस ऋण का भुगतान ब्याज के साथ करती है। यदि सरकार ने एक साल तक चावल जमा नहीं किया तो इसका ब्याज का भार सरकारी खजाने पर पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार है इसमें सरकार शामिल है। हमारी मांग है कि सरकार 2025-26 के चावल जमा करने के पूरे आंकड़े पर श्वेत पत्र जारी करे। सरकार बताये कि क्यों राईस मिलरो से चावल अभी तक जमा नहीं हुआ? जब अभी तक पिछले वर्ष का चावल जमा नहीं हुआ तो इस वर्ष के धान का उठाव कैसे होगा? जिन मिलरों ने पिछले वर्ष का चावल जमा नहीं किया सरकार ने उनके खिलाफ क्या कार्यवाही करने जा रही? जिन मिलरों ने चावल नहीं जमा किया क्या सरकार उनको इस वर्ष मीलिंग के लिए धान देगी?

