महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में मितानिन दिवस पर वार्ड की सभी मितानिन दीदियों को जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल ने किया सम्मानित

रायपुर -रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड की सभी मितानिन दीदियों के साथ  मितानिन भवन में मितानिन दिवस मनाया गया| इस अवसर पर जुट बैग वितरण के माध्यम से पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने का सामूहिक संकल्प रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल की अगुवाई में लिया गया. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन नायक ,गोपी किशन पटेल  की उपस्थिति रही
नगर निगम जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल ने कहा कि वास्तव वाकई में मितानिन दीदीयों की  मेहनत , निष्ठा और संवेदनशीलता तारीफ योग्य है ||  वार्ड अंतर्गत आम जनमानस की हर मुश्किल के समाधान हेतु ,योजनाओं की जानकारी हेतु, स्वास्थ्य,पोषण से संबंधित सेवाओं हेतु सभी मितानिन दीदियाँ  सदैव तत्पर रहती हैँ |