संविधान दिवस पर दिलाई शपथ: कुंवरगढ़ में स्मार्ट क्लास की सौगात के साथ मितानिन दीदियों व सफाई कर्मियों का सम्मान।
नशामुक्त धरसींवा का संकल्प और युवा शक्ति का सम्मान: अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर विधायक अनुज शर्मा का 'ऑन-द-स्पॉट एक्शन': जनचौपाल से सीधे कोचिये के घर बोला धावा
- कुंवरगढ़ से अकोली तक जनसैलाब:विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा और गाँव गाँव जनचौपाल।
- संविधान दिवस पर दिलाई शपथ: कुंवरगढ़ में स्मार्ट क्लास की सौगात के साथ मितानिन दीदियों व सफाई कर्मियों का सम्मान।
धरसींवा।
विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा द्वारा निकाली जा रही 'सेवा संवाद यात्रा' का पाँचवाँ दिन ऐतिहासिक और बेहद उत्साहपूर्ण रहा। यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा को ग्रामीणों और नगरवासियों का भरपूर स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस क्रम में उन्होंने नगर पंचायत कुंवरगढ़ सहित ग्राम भेरवा, पंडरभट्टा, भैसमुड़ा, मुर्रा, देवरी और अकोली का सघन दौरा कर आम जनता से घर-घर भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं।
शिकायत मिली और एक्शन शुरू: कोचिये के घर विधायक के औचक छापे से मचा हड़कंप
नगर पंचायत कुंवरगढ़ में आयोजित जनचौपाल के दौरान जब ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की, तो विधायक अनुज शर्मा ने त्वरित और कड़ा रुख अपनाया। वे जनचौपाल से उठकर स्वयं प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों के साथ सीधे अवैध शराब बेचने वाले कोचिये के घर जा पहुँचे और मौके पर दबिश दी। विधायक के इस औचक और दबंग एक्शन से पूरे क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
चौपाल में 'ऑन-द-स्पॉट' फैसला: मुर्रा की बरसों पुरानी एनीकट समस्या का चुटकियों में समाधान
ग्राम आगमन के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। 'जनचौपाल' में उन्होंने ग्रामवासियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसी कड़ी में ग्राम मुर्रा में ग्रामीणों द्वारा एनीकट से संबंधित समस्या रखे जाने पर विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारी से चर्चा कर मौके पर ही उसका समाधान कराया। मुर्रा आगमन पर साख सहकारी समिति के अध्यक्षों ने विधायक श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया।
संविधान की शपथ के साथ 'डिजिटल उड़ान': कुंवरगढ़ को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात
नगर पंचायत कुंवरगढ़ प्रवास के दौरान 'संविधान दिवस' के अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संविधान की रक्षा और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों की बेहतर और आधुनिक शिक्षा हेतु उन्होंने कुंवरगढ़ आत्मानंद स्कूल में स्मार्ट क्लास व स्कूल के किचन में शेड निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा भी की।
हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प: खिलाड़ियों को सौगात, मितानिन दीदियों व सफाई कर्मी का बढ़ाया मान
यात्रा के दौरान समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं, श्रमिक बंधुओं, नारी शक्ति और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ विशेष बैठक कर उनके सशक्तिकरण का भरोसा दिलाया।
* पंडरभट्टा: ग्राम पंडरभट्टा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होकर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को ट्रैक सूट तथा 31,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
* कुंवरगढ़ और भैसमुड़ा: स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले कर्मियों का मान बढ़ाते हुए विधायक ने कुंवरगढ़ में मितानिन दीदियों का सम्मान किया। वहीं, ग्राम भैसमुड़ा में सफाई कर्मचारी श्री दुखितराम वर्मा को सम्मानित किया तथा ग्राम के गौठान में शेड निर्माण की घोषणा की।
व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल: दफ्तरों व स्कूलों में विधायक की औचक दस्तक, करोड़ों के कार्यों की दी सौगात
प्रशासनिक कसावट और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक श्री शर्मा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ
का जायजा लिया। उन्होंने गांव के प्रबुद्धजनों और समाज प्रमुखों के साथ बैठकर क्षेत्र के समग्र विकास पर सार्थक चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि की मिसाल: अकोली में ग्रामीण के घर भोजन कर संगठन की नब्ज टटोली
अपनी सहज और सरल कार्यशैली का परिचय देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम अकोली में एक आम ग्रामीण के घर सादगीपूर्वक भोजन ग्रहण किया और वहीं रात्रि विश्राम किया। इसके पश्चात उन्होंने शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक चर्चा कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर संवाद किया।
इस यात्रा में विधायक अनुज शर्मा सहित संदीप यदु,शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन,यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा,नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा,चंद्रशेखर शुक्ला,राकेश यादव, रश्मि वर्मा,निहाल सिंह वर्मा,अश्वनी वर्मा,नत्थू युद, रामखिलावन वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, गोविंद साहू, सुमीत सेन, संतोषा वर्मा , भूपेन्द्र कसार, पुरूषोत्तम यादव, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान, धनेश्वर वर्मा,यशवंत वर्मा,डॉ. संजय वर्मा, सूर्यकांत दुबे, यशवंत वर्मा, योगेश साहू, गोविंद वर्मा, मनाराम वर्मा, मिथलेश वर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, विकास वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में उत्साही ग्रामवासी उपस्थित रहे।

