16वें राष्ट्रीय एक्सपो (स्टील एवं पावर) का साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में भव्य शुभारंभ  पहले ही दिन रायपुर, भिलाई व बिलासपुर से उमड़े विज़िटर्स, प्रदर्शकों को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

16वें राष्ट्रीय एक्सपो (स्टील एवं पावर) का साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में भव्य शुभारंभ   पहले ही दिन रायपुर, भिलाई व बिलासपुर से उमड़े विज़िटर्स, प्रदर्शकों को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

16वें राष्ट्रीय एक्सपो (स्टील एवं पावर) का साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में भव्य शुभारंभ

 पहले ही दिन रायपुर, भिलाई व बिलासपुर से उमड़े विज़िटर्स, प्रदर्शकों को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

रायपुर:

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में आज 16वें राष्ट्रीय एक्सपो (स्टील एवं पावर) का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हो गया। यह चार दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी 27 से 30 नवम्बर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जो प्रदेश एवं मध्य भारत के उद्योग जगत को आधुनिक तकनीकों, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नवाचारों से जोड़ने का एक सशक्त एवं प्रभावशाली मंच प्रदान कर रही है।

 

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  लोकेश परगनिया (संयुक्त निदेशक, एमएसएमई डीएफओ, रायपुर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  अश्विनी गर्ग (अध्यक्ष, उरला इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन, रायपुर) सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजक संस्था इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  राजकुमार अग्रवाल तथा देश-प्रदेश से आए विभिन्न प्रदर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति में एक्सपो को औपचारिक रूप से विज़िटर्स  के लिए खोल दिया गया। 
 
पहले ही दिन शानदार शुरुआत और उत्साहजनक प्रतिसाद

एक्सपो के पहले ही दिन रायपुर के साथ-साथ भिलाई और बिलासपुर सहित आसपास के अन्य शहरों से बड़ी संख्या में व्यापारिक एवं तकनीकी विज़िटर्स साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुँचे। उद्घाटन के पहले ही दिन प्रदर्शकों को अपने उत्पादों, मशीनरी और सेवाओं को लेकर बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला, जिससे पूरे परिसर में औद्योगिक उत्साह और व्यावसायिक संवाद का वातावरण देखने को मिला।  

उद्योग, एमएसएमई और निवेश का संगम

इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित यह नेशनल एक्सपो स्टील, पावर, सीमेंट, माइनिंग, हेवी इंजीनियरिंग एवं संबद्ध क्षेत्रों की देश की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियों में से एक है। अपने पिछले 15 सफल आयोजनों में यह एक्सपो 4,000 से अधिक प्रदर्शकों और 90,000 से अधिक व्यापारिक विज़िटर्स को आकर्षित कर चुका है। इस आयोजन को उरला इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन, रायपुर का विशेष सहयोग प्राप्त है।
  
यह प्रदर्शनी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई मिनिस्ट्री) द्वारा अनुमोदित है तथा पीएमएस योजना के अंतर्गत भाग लेने वाले एमएसएमई उद्यमों को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स्टार्टअप्स और सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार का उत्कृष्ट अवसर मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी में 10,000 से अधिक औद्योगिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिनका अनुमानित कुल मूल्य ₹50 करोड़ से अधिक है, जबकि आगामी एक वर्ष में ₹150 करोड़ से अधिक के व्यावसायिक अवसर सृजित होने की संभावना है। इस बार 100 से अधिक प्रदर्शक रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से सहभागिता कर रहे हैं।  

प्रदर्शित प्रमुख उत्पाद एवं तकनीकें

चार दिवसीय एक्सपो के दौरान आगंतुकों को निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों के उत्पाद एवं नवीन तकनीकें देखने व समझने का अवसर मिल रहा है:

* इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सिस्टम्स
* गियर्स एवं मशीन टूल्स
* बियरिंग्स एवं स्विचगियर्स
* वेल्डिंग इक्विपमेंट
* पावर टूल्स एवं हैंड टूल्स
* कटिंग टूल्स
* वैज्ञानिक एवं प्रयोगशाला उपकरण
* प्री-इंजीनियर्ड मैटेरियल्स
* मटेरियल हैंडलिंग सॉल्यूशंस
* औद्योगिक सुरक्षा उपकरण
* मेंटेनेंस टूल्स
* सौर ऊर्जा समाधान 
* अन्य नवीन औद्योगिक उत्पाद एवं सेवाएँ  

बी2बी नेटवर्किंग और वेंडर डेवलपमेंट

प्रदर्शनी के दौरान बी2बी बिजनेस मीटिंग्स और वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से बड़े उद्योग, आपूर्तिकर्ता, निर्माता, डीलर, वितरक, स्टॉकिस्ट और सिस्टम इंटीग्रेटर्स एक मंच पर जुड़कर नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन कर रहे हैं और क्षेत्रीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बना रहे हैं।

  
निःशुल्क प्रवेश एवं पंजीकरण सुविधा

एक्सपो के दौरान सभी दिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। विज़िटर्स भीड़ से बचने और शीघ्र प्रवेश के लिए https://visitorreg.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जहाँ पंजीकरण के साथ एआई द्वारा तत्काल पोस्टर (इंस्टेंट एआई पोस्टर) जनरेट करने की सुविधा भी उपलब्ध है।