कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने लिया भिलाई, चरौदा, रिसाली निगम एवं जामुल न.पा. क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने लिया भिलाई, चरौदा, रिसाली निगम एवं जामुल न.पा. क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
रायपुर/27 नवंबर 2026। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन भिलाई चरौदा नगर निगम, भिलाई नगर निगम और जामुल नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ मिटिंग कर आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियो की। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रवज साहू ने भी बैठकों में शामिल हुए। भिलाई चरौदा नगर निगम की, जामुल नगर पंचायत की मंगल भवन चरौदा में तथा भिलाई में भिलाई नगर निगम तथा रिसाली नगर निगम के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि प्रदेश के सभी निकायों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीन साल में ही जनता का भरोसा खो चुकी है। जनता भाजपा की सरकारें से मुक्ति चाहती है। लोग इस चुनाव में किसी भी कीमत पर भाजपा को वोट नहीं देंगे। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना है। यह चुनाव 2028 के विधानसभा चुनाव के पहले सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति करेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन मजबूत है, हमारे कार्यकर्ता बेहतर काम कर रहे है।
प्रभारी सुखदेव भगत के दुर्ग जिले में प्रवेश पर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पाटन विधानसभा के युवा हजारों की संख्या में मोटर साईकल रैली के साथ उनका स्वागत किये। चरौदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, पावर हाउस, अंबेडकर चौक, इक्यूपमेंट चौक, सेक्टर 8 सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, एआईसीसी ऑब्जर्वर राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, अमरजीत भगत, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा, निर्मल कोसरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

