मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार

देश के प्रत्येक लोगों को लाईन में लगाकर चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई चुरा रही मोदी सरकार - विकास उपाध्याय

मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार

मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार

जनता को 12 सालों से केवल लाईन में लगाने का काम कर रही मोदी सरकार

अधार पेन से लिंक करवाने लाईन

नोट बंदी कर नोट जमा करने लाईन

जीएसटी के लिये लाईन

आरटीओ अंतर्गत हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगवाने लाईन

आधार, बैंक केवायसी के लिये लाईन

गैस सिलेण्डर के लिये लाईन

राशन दुकानों में लाईन

अब पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिये भी लाईन

देश के लोगों को कतार में लगवाये रखना मोदी सरकार की चालाकी

आधार कार्ड बनाये जाने से लेकर वर्तमान में पेट्रोल-डीजल भरवाने तक लाईन मेन बनी मोदी सरकार

देश के प्रत्येक लोगों को लाईन में लगाकर चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई चुरा रही मोदी सरकार - विकास उपाध्याय

रायपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 16.05.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने आम जनता पर लगातार आ रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुये मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि देश के लोगों को कतार में लगवाये रखना मोदी सरकार की चालाकी है, वे देश की जनता को आफत, मुसीबत में उलझाये रखना चाहते हैं ताकि देश के लोग मोदी सरकार की जुमलेबाजी को न समझ पाये। उपाध्याय ने बताया कि मोदी सरकार देश की जनता को लाईन में  सिर्फ देश के लोगों की मेहनत की कमाई चुराने के लिये कर रही है। पहले तो देश में लोगों का आधार कार्ड बनवाने के लिये उन्हें लाईन में लगवाये, फिर आधार में पेन कार्ड लिंक करवाने के लिये लोगों को लाईन में लगने मजबूर किया गया, उसके बाद पेन और आधार को बैंक से लिंक करवाने लाईन लगवाया गया, फिर देश में नोट बंदी करवाकर बैंक में नोट जमा करने लोगों को लाईन में खड़ा कर दिया, उसके पश्चात् जीएसटी के लिये लोगों की लाईन लगाई गई, उसके बाद आरटीओ अंतर्गत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिये लाईन लगवाने मोदी सरकार ने फिर लोगों को परेशान किया, फिर बैंक केवायसी, आधार केवायसी के लिये लोगों की लंबी लाईन देश में लगवाई, गैस सिलेण्डर के लिये लाईन, राशन दुकानों में लाईन, और तो और देश में राहुल गांधी जी के वोट चोरी खुलासे के बाद एसआईआर के लिये लोगों को लाईन में लगने मजबूर किया गया। और अब देश में आर्थिक संकट को लेकर लोगों को डरा-डरा कर उन्हें पेट्रोल-डीजल के लिये कतार में लगाये रखी है। उपाध्याय ने कहा कि जनता को इन 12 सालों में केवल लाईन में लगवाने का काम मोदी सरकार ने किया है, लगातार जनता को मुसीबतों में ढकेलने का काम कर रही है साथ ही देश में महंगाई बढ़ाकर लोगों की मेहनत की कमाई भी वसूलने का काम कर रही है।