CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में एक युवक धान की मिसाई के लिए ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर खेत जा रहा था, तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। वहीं, दूसरे हादसे में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। दोनों घटनाओं में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेत की मेड़ पर चढ़ाते समय पीछे आया ट्रैक्टर, युवक को
पहली घटना धुम्माटोला गांव की है। यहां निवासी 35 वर्षीय दीपक यादव धान की मिसाई के लिए ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर खेत जा रहा था। बुधराम गोंड के खेत के पास ट्रैक्टर क्रमांक CG 31 B 8316 को खेत की मेड़ पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। चढ़ाई अधिक होने के कारण ट्रैक्टर मेड़ पर नहीं चढ़ पा रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान ट्रैक्टर चालक दलवेंद्र सिंह परस्ते ने लापरवाही से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आने लगा। पास में खड़ा दीपक इसकी चपेट में आ गया और ट्रैक्टर का दाहिना पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया। गंभीर हालत में दीपक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
दूसरा हादसा चंगेरी मुरूम खदान के पास हुआ। परासी निवासी 48 वर्षीय गोपाल प्रसाद लोनिया अपने साथी शिव प्रसाद केवट के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 CR 4186 से चंगेरी की ओर से परासी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 04 QF 6984 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक जगनंदन लोनिया तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के कारण गोपाल और शिव प्रसाद दोनों घायल हो गए। दोनों को स्कॉर्पियो से मरवाही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोपाल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिव प्रसाद की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गौरेला अस्पताल रेफर किया गया।

editor 