विशाल नगर में पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया रायपुर में प्रवेश

ए स्टूडियो का उद्घाटन होमलेन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वेंकटेश जी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर होमलेन की टीम और पार्टनर प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विशाल नगर में पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया रायपुर में प्रवेश

विशाल नगर में पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया रायपुर में प्रवेश

विशाल नगर, रायपुर, 25 सितंबर 2026: भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने विशाल नगर में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ रायपुर के उच्च संभावनाओं वाले बाजार में प्रवेश किया है। रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों में भरोसेमंद होम इंटीरियर समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है. लेकिन पारंपरिक सेवा प्रदाताओं के साथ लोगों को अक्सर गुणवत्ता और तय समयसीमा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। होमलेन का यह नया सेंटर घर के मालिकों के लिए पारदर्शी, भरोसेमंद और सुव्यवस्थित इंटीरियर समाधान लेकर आया है। होमलेन की डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाते हुए यह स्टूडियो एम. एस. गणेश्वर राव, ई. लक्ष्मण राव, डी. वी. वी. सत्यनारायण, एन. हरि कृष्णा, एम. नागेंद्र, चैतन्य और दिनेश गोडाबा के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है।

विशाल नगर एक्सपीरियंस सेंटर होमलेन के स्वामित्व वाले एआई-संचालित प्लेटफॉर्म स्पेसक्राफ्ट द्वारा संचालित है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से घर के मालिक अपने घर के इंटीरियर्स को उड़ी में देख सकते हैं, तुरंत मूल्य निर्धारण प्राप्त कर सकते हैं और डिजाइन से लेकर निष्पादन तक का सहज अनुभव ले सकते हैं। ग्राहकों को पारदर्शी मूल्य निर्धारण, तय समयसीमा, 45 दिनों की डिलीवरी गारंटी, 10 साल की मटीरियल वारंटी और पूर्ण प्रोजेक्ट प्रबंधन सहयोग का भी लाभ मिलता है।

करीब 2,138 वर्ग फुट में फैला यह स्टूडियो घर के मालिकों को एक गहन और संपूर्ण इंटीरियर डिजाइन यात्रा का अनुभव प्रदान करता है। ग्राहक यहां हाइपर-रियलिस्टिक डिस्प्ले के माध्यम से मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और संपूर्ण होम इंटीरियर समाधानों को देख सकते हैं। साथ ही प्रीमियम मटीरियल्स का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते हैं और तकनीक संचालित कंसल्टेशन का लाभ उठा सकते हैं, जिससे वे कार्य शुरू होने से पहले ही अपने सपनों के घर के इंटीरियर को उडी रूप में देख सकते हैं। यह स्टूडियो इंटीरियर डिजाइन प्रक्रिया के हर चरण को एक ही छत के नीचे लाता है और कॉन्सेप्ट से लेकर पूर्णता तक व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है।

इस नए स्टूडियो का उद्घाटन होमलेन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वेंकटेश जी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर होमलेन की टीम और पार्टनर प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस उद्घाटन के अवसर पर होमलेन के सह-संस्थापक और सीओओ तनुज चौधरी ने कहा: रायपुर में हमारा विस्तार भारत के अधिक से अधिक घर मालिकों तक होमलेन की तकनीक-संचालित इंटीरियर डिज़ाइन सेवाएं पहुंचाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बड़े महानगरों से बाहर भी व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से प्रबंधित होम इंटीरियर्स की मांग लगातार बढ़ रही है और रायपुर जैसे बाजारों में हमें बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। हमारा नया एक्सपीरियंस सेंटर हमें अपनी डिज़ाइन विशेषज्ञता, तकनीक और एंड-टू-एंड समाधानों को शहर के घर मालिकों के और करीब लाने का अवसर देता है। इसके साथ ही हम एक सहज, पारदर्शी और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करने के अपने उद्देश्य को भी आगे बढ़ा रहे हैं।"

यह लॉन्च होमलेन की व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी भारतभर में 100 स्टूडियो का नेटवर्क विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। यह रणनीति होमलेन को अपनी डिजाइन क्षमताओं, तकनीक और स्थापित कार्यप्रणाली को नए बाजारों तक पहुंचाने के साथ-साथ ग्राहकों के लिए स्थानीय स्तर पर सेवाओं की उपलब्धता की और मजबूत करने में मदद करती है।

होमलेन के बारे में जानकारीः

2014 में स्थापित, होमलेन आज भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड बन चुका है और यह व्यक्तिगत

एवं पेशेवर तरीके से संपूर्ण इंटीरियर सेवाएं प्रदान करता है। तकनीक और ग्राहक संतुष्टि पर मजबूत फोकस के साथ, होमलेन ने अब तक 51 शहरों में 83 एक्सपीरिषंस सेंटरों के माध्यम से 55,000 से अधिक ग्राहकों को सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। कंपनी को एक्सेल, पीक XV, वेस्टब्रिज, पिडिलाइट और एमएस धोनी जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

हमसे मिलें: दूसरी मंजिल, अरोमा टॉवर, वीआईपी रोड, मैग्नेटो मॉल के पास, विशाल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ 4920011