रोलबोल कम्युनिटी द्वारा ROLBOL Youth Conclave 2025 का आयोजन 23 नवंबर
रायपुर: रोलबोल कम्युनिटी द्वारा ROLBOL Youth Conclave 2025 का आयोजन 23 नवंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, जेल रोड, रायपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में ROLBOL Creators Award 2025 भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

मुख्य वक्ताओं में शामिल हैं —
अनुभव दुबे (को-फाउंडर, चाय सुट्टा बार),
तुषार अमरीश गोयल (डायरेक्टर, द ताज स्टोरी),
अमर सिरोही (टॉप डिजिटल क्रिएटर),
दिनेश मोहन (मॉडल एवं एक्टर) तथा पद्मश्री अनुज शर्मा।
कॉनक्लेव में क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों, चिकित्सा विशेषज्ञों और सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।
रोलबोल का उद्देश्य युवाओं को स्पष्ट दृष्टिकोण, सकारात्मक मानसिकता, नेटवर्किंग के अवसर और वास्तविक प्रेरणा प्रदान करना है। इस अवसर पर रोलबोल की नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किए जाएंगे तथा रायपुर चैप्टर–2 की घोषणा के साथ अगले वर्ष पाँच नए शहरों में विस्तार की जानकारी भी दी जाएगी।
संस्थापक: दर्शन संखला
सह–संस्थापक: वीरेन नागवंशी
cg24
