सिख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने दिया त्यागपत्र
CG 24 News
रायपुर, दिनांक 17 फरवरी 2026
सिख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने दिया त्यागपत्र
रायपुर। सिख समाज छत्तीसगढ़ (पंजीकृत) के संयोजक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने संस्था की सदस्यता एवं अपने वर्तमान संयोजक पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने 17 फरवरी 2026 को लिखित पत्र के माध्यम से अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपते हुए स्पष्ट किया कि वे अब संगठन की किसी भी गतिविधि, निर्णय या प्रतिनिधित्व से संबद्ध नहीं रहेंगे।
श्री छाबड़ा ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि उनके त्यागपत्र के बाद संस्था के किसी भी कार्य में उनके नाम का उपयोग अथवा दुरुपयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से लिया है।
cg24
