दुर्ग में 13 मार्च को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन
दुर्ग में 13 मार्च को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन
दुर्ग : दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में खालसाई होले मोहल्ले और नानकशाही नववर्ष के उपलक्ष्य में 13 मार्च 2026, शुक्रवार को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक गुरबाणी कीर्तन और दीवान सजाया जाएगा। समागम में प्रसिद्ध रागी और कीर्तन जत्थे गुरबाणी का रसपूर्ण कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।
कार्यक्रम में भाई कमलजीत सिंह (भिलाई वाले), भाई कुलदीप सिंह (हजूरी रागी, गुरुद्वारा स्टेशन रोड), ज्ञानी हरदीप सिंह (हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा टाटीबंध, रायपुर) तथा भाई प्रदीप सिंह (हजूरी रागी, गुरुनानक नगर) कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे |
समागम के पश्चात संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शहर की संगत से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरबाणी का लाभ लेने का आग्रह किया है।
cg24 
