ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का भव्य स्वागत
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का भव्य स्वागत
भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर किया अभिनंदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के प्रथम जिला कार्यालय आगमन पर आज भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर शहर जिला एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वावधान में गोविंद सारंग सभागार में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चयन संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि वर्ष 1994 में वे और लक्ष्मी वर्मा जी पहली बार रायपुर नगर निगम में पार्षद के रूप में एक साथ निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक जीवन संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अपने उद्बोधन में राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी तथा 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी भूमिका निभाने का प्रयास करेंगी
कार्यक्रम में भाजपा रायपुर शहर एवं ग्रामीण जिला की ओर से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का गजमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति ने किया और आभार ग्रामीण जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सीआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, एपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमित साहू, अशोक पाण्डेय, सुभाष तिवारी, हर्षिता पांडेय, राहुल टिकरिया, सुरेन्द्र पाटनी, अमित मैशरी, सुभाष अग्रवाल,अकबर अली, संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, विभा अवस्थी, सरला केसरिया, जितेंद्र धुरंधर, चंद्रकांति वर्मा सहित जिला,मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
cg24 
