बिहार की जनता फिर से बनाएगी एनडीए की सरकार: अरूण साव

बिहार की जनता फिर से बनाएगी एनडीए की सरकार: अरूण साव

बिहार की जनता फिर से बनाएगी एनडीए की सरकार: अरूण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बिहार चुनाव के तारीख घोषित होने पर कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार सदैव सर्व समाज के हित में कार्य की है फिर से जनता ने एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस अपने निश्चित पराजय से भयभीत है यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने पराजित सेनापतियों को मैदान में उतारा जो हमेशा कांग्रेस को कमजोर कर गांधी परिवार के स्तुति में लगे होते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का पराजय तय है और वहीं बिहार के एक राजनीतिक परिवार  में संवाद नहीं विवाद ही है ऐसे परिवार को भी बिहार की जनता करारा जवाब देगी। जिसका परिणाम हमें 14 नवम्बर को देखने मिलेगा।