SGPC अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी का छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया सम्मान - सौंपा ज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी का छत्तीसगढ़ सिख समाज ने किया सम्मान - सौंपा ज्ञापन
रायपुर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह जी धामी के छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने अपने पदाधिकारी सहित उन्हें शॉल सिरोपाव भेंट कर सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की ओर से प्रदेश में निवासरत सिक्ख समाज से संबंधित विभिन्न आवश्यक विषयों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें समाज के लिए कॉलेज, यूनिवर्सिटी, छात्रावास, समाज के अपने अस्पताल, स्वास्थ्य सुविधा एवं समाज की मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़े सुझाव शामिल थे।

ज्ञापन लेने के बाद सरदार हरजिंदर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा को शॉल (सिरोपाव) भेंट कर इसी तरह समाज हित में निरंतर सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज की एकता, सहयोग और सेवा भावना की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, जागीर सिंह बावा, जसप्रीत सिंह चावला, पुष्पेंद्र सिंह चड्ढा, देवेंद्र सिंह चावला सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने गुरमत परंपरा अनुसार एकजुट होकर समाज की उन्नति के संकल्प को दोहराया।

cg24
