रायपुर में पहली बार पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
रायपुर में पहली बार पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
रायपुर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी जी का प्रथम आगमन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ। उनके स्वागत के लिए सिख समाज एवं संगतों में विशेष उत्साह देखा गया।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब, रावां भाटा रायपुर में नवनिर्मित गुरुद्वारा साहिब भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात गुरु नानक निवास का भी उद्घाटन संपन्न हुआ।

इसके पश्चात उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सिख मिशन छत्तीसगढ़ के इंचार्ज सरदार गुरमीत सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर चाय-नाश्ता किया।
वे सिख मिशन छत्तीसगढ़, रायपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास जी, देवपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया तथा मिशन परिसर का निरीक्षण कर भविष्य में नए विकास कार्य प्रारंभ करने हेतु योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रमों के समापन उपरांत अध्यक्ष जी श्री अमृतसर के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह जी (ओएसडी, अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), सरदार बलविंदर सिंह जी (सचिव, धर्म प्रचार कमेटी), सरदार गुरमीत सिंह जी सैणी (इंचार्ज, सिख मिशन छत्तीसगढ़, रायपुर), सरदार अजीत सिंह जी (इंचार्ज, गुरमत विद्यालय, गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब रावां भाटा रायपुर), प्रधान सरदार कुलवंत सिंह जी, सरदार प्रगट सिंह जी (सेक्रेटरी), भाई मोहन सिंह जी (सहायक इंचार्ज, सिख मिशन छत्तीसगढ़) सहित बड़ी संख्या में संगतों ने उपस्थिति दर्ज कराई
cg24
