वंदे मातरम् सेवा ग्रुप” समाज सेवा के क्षेत्र में
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बेलरगांव एवं आसपास के ग्रामों के युवाओं द्वारा संचालित “वंदे मातरम् सेवा ग्रुप” समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। इस ग्रुप का संचालन श्रीकांत साहू, पार्थ प्रजापति, सुजल मरकाम, वेदांत देवांगन, यमन साहू एवं कौशिक गंजीर द्वारा किया जा रहा है।
ग्रुप का मुख्य उद्देश्य वंचित एवं गरीब वर्ग के लोगों को पहनावा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित सहायता प्रदान करना है, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग की कठिन जीवन परिस्थितियों में सुधार लाया जा सके। युवाओं के माध्यम से समाज सेवा एवं मानवीय संवेदना को बढ़ावा देना इस संगठन का मूल संकल्प है।
वंदे मातरम् सेवा ग्रुप ने अपनी सेवा की शुरुआत मसानडबरा ग्राम से की थी। वर्तमान में यह ग्रुप छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित न रहकर पूरे भारत में समाज सेवा एवं जागरूकता फैलाना है।
ग्रुप का लक्ष्य एक ऐसे जागरूक समाज का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बन सके। वर्तमान समय में संगठन के सभी सदस्य तन-मन-धन से समाज सेवा में सक्रिय रूप से संलग्न हैं।
cg24
