नर्सिंग छात्राओं को मिली दो नई बसों की सौगात विधायक सुश्री उसेंडी ने हरी झण्डी दिखाकर बसों का किया शुभारंभ, आवागमन में मिलेगी सुविधा

नर्सिंग छात्राओं को मिली दो नई बसों की सौगात  विधायक सुश्री उसेंडी ने हरी झण्डी दिखाकर बसों का किया शुभारंभ, आवागमन में मिलेगी सुविधा

नर्सिंग छात्राओं को मिली दो नई बसों की सौगात

विधायक सुश्री उसेंडी ने हरी झण्डी दिखाकर बसों का किया शुभारंभ, आवागमन में मिलेगी सुविधा

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर शासकीय नर्सिंग स्कूल की छात्राओं को आवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण मद से दो नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने दोनों बसों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। विधायक सुश्री लता उसेंडी की पहल से मिली इस सुविधा से नर्सिंग छात्राओं को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही उनके प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पूर्व विधायक  सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल, उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी,  दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, श्रीमती रामदई नाग, श्रीमती भगवती नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी एवं सिविल सर्जन डॉ. पी.एल. मण्डावी उपस्थित रहे।