World Bicycle Day : विश्व सायकल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल का आयोजन
सायकल चालन आवागमन का सुलभ साधन है, पर्यावरण के अनुकूल है एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिये आवश्यक भी है। आज दिनांक 03 जून 2025 को ‘‘विश्व सायकल दिवस के अवसर पर’’ छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा रायपुर जीपीओ में ट्रेवल कवर एवं स्पेशल कैंसलेशन का विमोचन किया गया। इस समारोह में डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं रायपुर शहर के प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं C3, RCC एवं "Tour The Raipur" ग्रुप के सदस्य इंद्रसेन अग्रवाल, सुयश शुक्ला उपस्थित रहे। सायकल चालन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पोस्टमैन एवं साइक्लिस्ट द्वारा डाक वस्तु भंडार टिकरापारा से रायपुर जीपीओ तक रैली भी निकाली गई। India Post #DaakSewaJanSewa
हेल्दी लाइफ स्टाइल को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी साइकिल के जरिए होता है. पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को फिट रहने के लिए यह साइकिल रैली आयोजित की गई है.

साइकिल चलाने के फायदे: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक साइकिल चलाना हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है. यह अच्छा व्यायाम है. इससे हार्ट, फेफड़े और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. इसके अलावा मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और तनाव को कम करने में बाइसाइकिल राइडिंग फायदा पहुंचाता है. साइकिल चलाने का दूसरा फायदा यह है कि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता है. इससे फ्यूल (यानि की डीजल और पेट्रोल) की भी बचत होती है.

cg24
