आज धान खरीदी का समापन अधिकारी अब उठाव में गंभीरता दिखाए --शिवसेना
राजनांदगांव - पुरे प्रदेश में आज धान खरीदी का समापन हो गया धान का उठाव नहीं होने के कारण लाखों टन धान शासकीय सोसायटी में खुला पढ़ा जिस तरीके से धान खरीदी का समय निश्चित किया गया था उसी तरीके से उठाव का समय सीमा तय होनी चाहिए शिव सेना के किसान प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश हजारों शासकीय धान खरीदी केन्द्रों में लाखों टन धान खुले में पड़ा अधिकारीयों द्वारा विभिन्न कारण बता कर धान उठाव बंद करा दिया लेकिन समिति प्रबंधकों के आपसी संबंध के कारण सोसायटी के अगल बगल खाली जगहों में तौल कर धान खरीदी में कोई परेशानी किसानों नहीं होने दी गई श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरीके से किसानों को धान समार्पण के लिए दबाव बनाया गया उसी तरीके धान सोसायटी उठाव के लिए बनना चाहिए ताकि किसानों का सोसायटी घाटे में न जाएं
cg24
