आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। इस हमले पर भारत को आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सुरक्षा में चूक हुई है,पहले भी यात्रा में ऐसे हमले हुए हैं। इसलिए यात्रियों की अच्छी तरह से रक्षा की जानी चाहिए और सुरक्षा कड़ी की जानी चाहिए। हम केंद्र सरकार से यह भी उम्मीद करते हैं कि आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करे। उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और कुछ सलाह लेनी चाहिए। यह राजनीति नहीं है,आंतक के खिलाफ हम सभी देशवासी साथ एक साथ खड़े हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह जी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी जी ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस भयानक अपराध के अपराधियों को पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए। पुलिस और सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन हैं। आतंकियों द्वारा यह हमला जम्मू कश्मीर में फिर से डर का माहौल बनाने के लिए किया गया है। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। हम सभी इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ सभी मृतकों को अश्रुपूरित सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है।