अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27

-ऑनलाइन पोर्टल से 30 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
 रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर, मेण्ड्राकलां, जिला सरगुजा में सत्र  2026-27 में कक्षा 6वीं से 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा 2026 की जनवरी माह में होगी। इच्छुक आवेदक सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in//AISSEE/ पर 30 अक्टूबर 2025 शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते है। परीक्षा की तिथि एवं प्रवेश पत्र संबंधी अन्य जानकारी परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट पर बाद में घोषित की जाएगी।


 
संविदा भर्ती हेतु कौशल परीक्षा परिणाम घोषित
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु 38 पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विज्ञापित पदों में से जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट यूएएएम (यूएचडब्ल्यूसी) पद हेतु दस्तावेज सत्यापन तथा कौशल परीक्षा शासकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज दुर्ग द्वारा लिया गया। जिसकी कौशल परीक्षा परिणाम उपरांत अनंतिम मेरिट चयन सूची दुर्ग जिले के विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in में अपलोड किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम दुर्ग जिले के विभागीय वेबसाईट में देख सकते है।


 
जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर को
 
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 एवं संशोधित नियम 2016 योजना अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर 2025 को सायं 5.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।