छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री का पहला भव्य दिवाली मिलन आयोजित करेगा ‘द वेडिंग परिवार’
छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री का पहला भव्य दिवाली मिलन आयोजित करेगा ‘द वेडिंग परिवार’
600 से 700 से अधिक वेडिंग प्रोफेशनल्स के शामिल होने की उम्मीद, एक मंच पर जुटेंगे इंडस्ट्री से जुड़े लोग
छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री को एक मंच पर लाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘द वेडिंग परिवार’ द्वारा भव्य दिवाली मिलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश की वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े 600 से 700 से अधिक प्रोफेशनल्स के शामिल होने की उम्मीद है।
इस भव्य आयोजन में वेन्यू और होटल संचालकों, कैटरर्स, डेकोरेटर्स, इवेंट प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, डीजे, फोटोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, सिंगर्स, कलाकारों, प्रोडक्शन टीमों, साउंड एवं लाइटिंग विशेषज्ञों और वेडिंग डिजाइनर्स सहित इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर हिस्सा लेंगे।
‘द वेडिंग परिवार’ का उद्देश्य केवल दिवाली का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से प्रोफेशनल्स को आपसी मेलजोल बढ़ाने, नए संपर्क स्थापित करने, सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों की परिकल्पना है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री के लिए अपनी तरह का पहला भव्य दिवाली मिलन बने, जहां विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोग एक परिवार की तरह एक साथ त्योहार मनाएं।
‘द वेडिंग परिवार – दिवाली मिलन 2026’ को इंडस्ट्री में एकता, सहयोग और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
एक इंडस्ट्री, एक जश्न, एक परिवार — यही है ‘द वेडिंग परिवार’ का संदेश।