17 November Ka Panchang: कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय

17 November Ka Panchang: कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय

हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार तड़के 4.19 बजे से शुरू होकर बुधवार सुबह 6.05 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 19 नवंबर को सुबह 7.06 बजे तक रहेगी. मंगलवार को सुबह 6.45 बजे सूर्योदय और शाम 5.37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12.47 बजे चंद्रोदय और रात 12.22 बजे चंद्रास्त होगा. इसके साथ ही आज चंद्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का पंचांग

आज मंगलवार को सुबह 7.53 बजे तक वृद्धि योग रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा जो अगले दिन 18 नवंबर की सुबह 8.06 बजे तक रहेगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. इसके साथ ही मंगलवार शाम 5.09 बजे से शाम 6.55 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ये समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल दोपहर 2.54 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. मंगलवार को यमगंड काल सुबह 9.28 बजे से 10.50 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही इस दिन गुलिक काल दोपहर 12.11 बजे से 1.33 बजे तक रहेगा.

कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव

मंगलवार को चंद्र देव दोपहर 3.30 बजे तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 20 नवंबर की रात 00.49 बजे तक इसी राशि में रहेंगे. मंगलवार को दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.