Top Story
प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति न्यायालय के नियमानुसार - कांग्रेस 14-Jul-2020
कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति के मामले में उठ रहे सवालो का जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति न्यायालय के नियमानुसार कर रही है | भाजपा शासनकाल में संसदीय सचिवों की नियुक्ति के मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि संसदीय सचिवों की नियुक्तियां वैध है | अब जब कोर्ट के निर्णय के अनुसार प्रदेश की कांग्रेस सरकार संसदीय सचिवों की नियुक्ति कर रही है तो इसमें किसी तरह के विवाद की बात नहीं आनी चाहिए | कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार में सभी कार्य नियमानुसार संसदीय तरीके से चल रहे हैं -


RELATED NEWS
Leave a Comment.