Top Story
नीलकंठ त्रिपाठी बने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव* 16-Mar-2019
रायपुर 16मार्च 2019-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नीलकंठ त्रिपाठी को प्रफुल पटेल के सहमति से राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा जी ने राष्ट्रीय सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया है। नीलकंठ त्रिपाठी एनसीपी के प्रति छत्तीसगढ़ में समर्पित भाव से कार्य किया है छत्तीसगढ़ में एनसीपी को त्रिपाठी ने ही खड़ा कर के रखा है बहुत से युवा वर्ग नीलकंठ त्रिपाठी के साथ जुड़ के कार्य करना चाहते है क्योंकि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ में बहुत से युवाओ को निःस्वार्थ नोकरिया लगवाई है यही कारण है कि युवा वर्ग नीलकंठ त्रिपाठी के साथ जुड़ने पसंद करता है। कई सामाजिक संगठनों में भी जुड़कर नीलकंठ त्रिपाठी ने समाज हित के लिए कार्य किये है कन्यादान जैसे कई नेक कार्य किये है जिसकी वजह से हर समाज के बीच भी वे लोकप्रिय रहे है। छत्तीसगढ़ में युवाओ के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा जी ने नीलकंठ त्रिपाठी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौपी है। त्रिपाठी अभी दिल्ली प्रवास में है आज नीलकंठ त्रिपाठी की प्रफुल पटेल जी एवं अन्य राष्ट्रीय नेता के साथ बैठक है छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चायें होंगी। नीलकंठ त्रिपाठी का युवा राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन होगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। ....CG24news रायपुर .....


RELATED NEWS
Leave a Comment.