Top Story
भाजपा उम्मीदवारों के बारे में कुछ जानकारियां 24-Mar-2019
राजनांदगांव  लोकसभा से प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े संतोष पार्टी के विभिन्न पदों का दायित्व निभा चुके हैं। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों में रह चुके हैं। 
रायपुर लोकसभा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाया गया है। रायपुर नगर निगम के महापौर एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे सुनील सोनी, छात्र राजनीति में सक्रिय रहते छात्र आन्दोलनों से जुड़े रहे। वे दुर्गाकालेज महाविद्यालय के अध्यक्ष भी रहे। 
बिलासपुर लोकसभा से अरूण साव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पेशे से अधिवक्ता अरूण साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। 
 
महासमुंद लोकसभा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू को पार्टी ने उम्मीदवार बनायाहै। वे खल्लारी विधानसभा से एक बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। किसान मोर्चा से जुड़कर किसानों के हित में कार्य करते रहे हैं। 
दुर्ग लोकसभा से पूर्व विधायक विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। पाटन से विधायक रहे विजय बघेल ने वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2008 में पराजित किया था। पूर्व में भिलाई 3 चरौदा के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। 
कोरबा लोकसभा से ज्योतिनंद दुबे को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व में विधायक के चुनाव लड़ चुके थे। पूर्व में खाद्य आयोग के अध्यक्ष थे। वे सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं।  साथ ही एसीसीएल में जुड़कर कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहे हैं। CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.