Top Story
लॉक डाउन समाप्त - दुकानों के खोलने और बंद करने का समय निर्धारित - 06-Aug-2020

राजधानी रायपुर में अब लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ेगा -
दुकानों के खोलने और बंद करने का समय निर्धारित -
रविवार को सभी व्यवसाय बंद रहेंगे -
दुकानदारों को 50 मास्क रखने की अनिवार्यता -

                                 16 दिन के लॉक डाउन के बाद सरकार ने व्यापारियों की मांग पर लॉक डाउन समाप्त करके जनजीवन को सामान्य रूप से पटरी पर लाने की पहल की है - 7 अगस्त से सभी व्यवसाय खुलेंगे - राजधानी के कलेक्टर एस भारतीदासन ने इसकी जानकारी  मीडिया को दी --

 अब देखना यह है कि शासन प्रशासन कि इस ढील के बाद व्यापारी और नागरिक खेड़ी बिक्री के समय करोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का कितना पालन करते हैं - 

यदि लॉक डाउन समाप्त समाप्त करने के बाद करोना वायरस महामारी का प्रकोप काम नहीं हुआ तो सरकार फिर से सख्ती कर सकती है ! उपरोक्त फैसला व्यापारिक संगठन और जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया है- 

दुकानों के खुलने का निर्धारित समय निम्नानुसार है 
सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक – सब्जी, डेयरी, मटन, मछली की दुकानें खुलेंगी
सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक – किराना, जनरल, प्रोविजन की दुकानें
दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक – अन्य समस्त व्यवसाय खुलेंगे -
सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक- रेस्टोरेन्ट होटल में बैठकर खाना खा सकेंगे
रात 8 बजे से रात 10 बजे तक – खाने की होम डिलीवरी होगी
सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक – ठेले पर खाद्य सामग्री (गुपगुच, मोमोस, चाट आदि)
रविवार को सिर्फ सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक- डेयरी की दुकान खुलेगी - cg24news



RELATED NEWS
Leave a Comment.