Sports News
प्रदेश ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन 08-Aug-2020
राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के निर्देश पर आज प्रदेश में ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान हुए। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संघ के पदेन अध्यक्ष के रूप में चुने गए। पिछले दिनों ओलंपिक संघ ने राज्य ओलंपिक संघ की पुरानी कार्यकारिणी को विघटित कर राज्य में नए सिरे से चुनाव करा कर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के परिपालन में आज मतदान संपन्न हुए। सिर्फ कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुए, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए और संघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। शनिवार की सुबह हुए कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इनसे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह संघ के अध्यक्ष थे। संघ की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष पद – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपाध्यक्ष पद- डॉ. ए. फरिश्ता, अखिल धगत, बसीर अहमद खान, देवेंद्र यादव, गजराज पगारिया, जीएस भांवरा, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, विजय अग्रवाल, विनोद चंद्राकर। महासचिव पद – गुरुचरण सिंह होरा सहसचिव- अभिजीत मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, एनआर परासर, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव। कोषाध्यक्ष- साई राम जाखड सदस्य : डॉ. आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहम खान, जगन्नाथ यादव, जावेद अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, ठाकुर आनंद मोहन सिंह, वीआर चिन्नावर। विशेष आमंत्रित सदस्य : विधायक कुलदीप जुनेजा, आइएएस सोनमणि बोरा, आइपीएस संजय पिल्लई, आइपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, हिमांशु द्विवेदी, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार सिंह जुनेजा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.