Top Story
भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने सुकमा में किया प्रचार, कांग्रेस को दी छलावा न करने की सलाह 04-Apr-2019

रायपुर.छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुकमा में धुंआधार प्रचार किया। प्रचार के बाद रायपुर पहुंचकर भाजपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठ बोलने से बाज आने की राय दी। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रेदश में किये किसानों के कर्ज को अब तक किसानों के खाते में नहीं पहुँच पाने, बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर शिवराज सिंह ने कहा कि दोनों ही राज्यो में अब तक सरकार ने कोई भी काम नहीं किये हैं। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस ने लोगों को छलने के लिए जनघोषणा पत्र में कई वादे किए  हैं जो निभा नही पाएंगे। तो ऐसा छलावा करना कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए, नही तो जनता माफ नहीं करेगी। शिवराज ने साफ कहा कि गरीबो के नाम पर कांग्रेस हमेशा रोटी सेकती आ रही है और आगे भी ऐसा ही करेगी।  उन्होंने कहा कि दोनों ही राज्यों के साथ पूरे देश मे भाजपा को जिताने लोग आतुर है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.