Top Story
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल और यूपी के सीएम 12 अप्रैल को करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा 09-Apr-2019

रायपुर।  केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह  11 अप्रैल को विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वो सुबह 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा दशहरा मैदान बसना, जिला महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां दोपहर 12.25 बजे दशहरा मैदान बसना, जिला महासमुंद में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.25 बजे  दशहरा मैदान बसना से हाई स्कूल ग्राउंड नगरी जिला धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां दोपहर 2.30 बजे  हाई स्कूल ग्राउंड नगरी जिला धमतरी में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। 3.20 बजे हाई स्कूल नगरी से वैशाली नगर जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान कर शाम 4.05 बजे वैशाली नगर पहुचेंगे। जहां शाम 4.15 बजे वैशाली नगर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.00 बजे वैशालीनगर दुर्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रस्थान कर शाम 5.35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


                                  वहीं उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल को विशेष विमान से सुबह 10 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से दरिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर के लिए प्रस्थान कर 11.00 बजे दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11.20 बजे अंबिकापुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.05 बजे पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां दोपहर 12.40 बजे पहुंचकर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।  दोपहर 1.25 बजे जांजगीर चांपा से चकर भाठा हेलीपेड बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.55 बजे चकर भाठा हेलीपेड बिलासपुर पहुंचकर दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। 3 बजे बिलासपुर से  नयापारा, अभनपुर जिला रायपुर के लिए प्रस्थान कर 3.35 बजे आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे  नयापारा, अभनपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिय प्रस्थान कर शाम 4.55 बजे एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ के लिए रवाना होंगे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.