Top Story
पूर्व विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल - देश की कर रहे हैं चिंता 12-Apr-2019
रायपुर. महासमुंद के निर्दलीय पूर्व विधायक विमल चौपड़ा ने आज अपने 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में प्रवेश किया। पूर्व विधायक विमल चोपड़ा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह - पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। 
भाजपा में शामिल होने पर पूर्व विमल चोपड़ा ने कहा, मुझे देश के​ लिए काम करना है इसलिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। भाजपा के नेतृत्व में ही भारत आज विश्व में एक अलग पहचान बना पाया है।



बता दें कि विमल चौपड़ा एक मुखर विधायक रहे हैं,सदन में वो शराबबंदी के मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं. वो दो बार विधायक बने लेकिन साल 2018 में प्रदेश में कांग्रेस लहर होने के चलते उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.