Top Story
कांग्रेस ने एनएमडीसी की खदान निजीकरण का किया विरोध, धरना प्रदर्शन व रैली निकाल कलेक्ट्रेट का किया घेराव, बस्तर संभाग से भी पहुंचे कांग्रेसी विधायक
दंतेवाड़ा - दंतेवाड़ा हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि केंद्र व राज्य शासन द्वारा बैलाडीला एनएमडीसी के डिपॉजिट-13 का निजीकरण करने जा रही है
जिसका विरोध किया जाएगा|
कांग्रेस का एक जनप्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपने पहुंचा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, कवासी लखमा, दीपक बैज, लखेश्वर बघेल, जिलाध्यक्ष विमल सुराना, सलीम रजा उस्मानी व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
दंतेवाड़ा से नीरज गुप्ता की रिपोर्ट
Leave a Comment.