Top Story
जनसुविधा केन्द्र का अर्थ समझने की जरूरत है - शौच की चिंता किसी को नही - -- 31-Jul-2018
राजधानी के कैनाल रोड के शौचालय पिछले 5 सालों से खुले ही नही हैं - और रायपुर स्मार्ट सिटी कहा जाता है शासकीय रिकॉर्ड में - अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की मेहरबानी से जनसुविधा केन्द्र गंदगी अड्डा बनने के बदले शानदार बिज़नेस सेन्टर बन गए हैं , सॉरी सॉरी बन नही गए बना दिये गए हैं इन नेताओं अधिकारियों की दिव्य सोच के कारण - अब यह शासन के साथ साथ अधिकारियों और उनके आकाओं की कमाई का अड्डा बन गए है - शहर की केनाल रोड शौचालय के अभिशाप से बच गई - यहां के तामझाम वाले फ़ूड ज़ोन जनसुविधा की मिसाल बनेंगे, लोगों का क्या है वो कही भी कैसे भी हल्के हो लेंगे , रही बात महिलाओं की - नारी शक्ति तो सहनशीलता की देवी होती हैं - उनकी चिंता क्या करना - हम आभारी हैं प्रदेश के मुखिया सहित मंत्रियो, जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारियों के जो प्रदेश सहित राजधानी की साफ सफाई किचिंत में रातदिन मेहनत कर रहे हैं - महिलाओं को याद करवा रहे है कि घर से घर तक कि तैयारी के साथ निकलें - स्वच्छ भारत - स्वच्छ रायपुर - मोर रायपुर - मोर छत्तीसगढ़ -


RELATED NEWS
Leave a Comment.